फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The board came to the exam answer sheets

बोर्ड परीक्षा के लिए आईं उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 09 Dec 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 09 Dec 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
 The board came to the exam answer sheets
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 147 परीक्षा केंद्रों की सूची निर्धारित कर डीएम के अनुमोदन के लिए भेज दी गई हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड से उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं जिन्हें कड़ी सुरक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसमें राजकीय के नौ, सहायता प्राप्त 45 और वित्तविहीन के 93 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल के संस्थागत और व्यक्तिगत कुल 51,725 और इंटर के कुल 36,804 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से संभावित हैं हालांकि अभी तक उनके पास बोर्ड से परीक्षा कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन 18 फरवरी को ही ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 147 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। यह सूची अनुमोदन के लिए डीएम के यहां भेजी गई है। सूची अनुमोदन के बाद बोर्ड को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस की सुरक्षा में रखवाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया चुनाव कार्यक्रम पूरा होने के बाद पूरा ध्यान परीक्षा की तैयारियों पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed