फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The biggest challenge elections

पंचायत चुनाव सबसे बड़ी चुनौती

Fri, 25 Sep 2015 10:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
The biggest challenge elections
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। वह इसलिए क्योंकि वर्ष 2010 में हुए चुनावों की तुलना और नए सर्वे में 1432 मतदान केंद्रों में सिर्फ 547 ही सामान्य हैं। 159 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 281 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं प्रशासन ने 445 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें दर्जनों ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पिछले पंचायत चुनाव में दो वर्गों के बीच बवाल हुआ है या फिर वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हुई है। प्रशासन के सर्वे और पिछले चुनावों के अध्ययन के बाद जो स्थिति सामने आई है, उससे इस बार का पंचायत चुनाव प्रशासन के लिए न सिर्फ चुनौतियों भरा होगा, बल्कि अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए बेहद सतर्कता बरतनी पड़ेगी, क्योंकि अन्य चुनावों की अपेक्षा पंचायत चुनाव में ग्राम सभा स्तर पर गोलबंदी चरम पर होती है।
विज्ञापन

चारों चरणों के चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त
लखीमपुर खीरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के चारों चरणों के लिए जिले में प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव अनिल कुमार को जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह छह अक्तूबर को यहां पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बता दें कि जिले में पहले चरण का नौ अक्तूबर, द्वितीय चरण का 13 अक्तूबर, तीसरे चरण का 17 अक्तूबर और चौथे चरण का 29 अक्तूबर को मतदान होगा। प्रेक्षक ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण कर कमियों को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की नहीं लगेगी ड्यूटी
अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों/ कर्मचारियों और उनके वाहनों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस और तहसील दिवस पर रोक
अपर निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को देखते हुए थानों पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों और तहसीलों पर आयोजित होने वाले तहसील दिवसों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह रोक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed