{"_id":"68dc229a5f171987240d6858","slug":"the-attacking-leopard-was-not-caught-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157140-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पकड़ में नहीं आया हमलावर तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पकड़ में नहीं आया हमलावर तेंदुआ
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। गांव राजारामपुरवा निवासी रामलखन की पांच वर्षीय पुत्री राधा को सोमवार देर शाम तेंदुआ दबोच ले गया था। बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए की वन कर्मी लोकेशन ट्रेस नहीं कर सके।
घटना स्थल के आसपास गन्ने की फसल खड़ी होने से विभाग को कॉम्बिंग में दिक्कतें आईं। कैमरा और पिंजरा लगाकर विभाग तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वनकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
मंगलवार को दक्षिण खीरी वन प्रभाग के एसडीओ अभय प्रताप सिंह, रेंजर शारदानगर अभय कुमार मल्ल और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। एसडीओ ने परिजन को दस हजार रुपये की अहेतुक सहायता राशि दी। कहा कि शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि भी जल्द दी जाएगी।