फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu festival open box schemes

थारू महोत्सव में खुलेगा योजनाओं का पिटारा

Fri, 10 Apr 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 10 Apr 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Tharu festival open box schemes
 थारू जनजाति के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पहली बार जनपद में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई हैै। डीएम किंजल सिंह के निर्देशन में थारू महोत्सव को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए चंदनचौकी में डेरा डाल दिया है। 12 अप्रैल को चंदनचौकी स्थित एकीकृत जनजाति परियोजना कार्यालय परिसर में होने वाले थारू महोत्सव में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डीएम किंजल सिंह ने बताया कि खीरी प्रदेश का पिछड़ा हिस्सा है। इसके विकास के लिए काफी तेजी से काम करना होगा। थारू जनजाति को समाज की मुख्यधारा में लाना, सबसे ज्यादा जरूरी है। लिहाजा थारू बाहुल्य 37 गांवोें को विभिन्न योजनाओं से पूरी तरह संतृप्त किया जाएगा, जिनमें समाजवादी पेंशन, आधार कार्ड, एनआरएलएम आदि योजनाएं शामिल हैैं। डीएम ने बताया कि थारू बालिकाओं को साइकिल और यूनिफार्म वितरित किया जाएगा। थारू परिवारों को बैंक पासबुक, रिवाल्विंग फंड और विकलांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि गर्भवती महिलाओं का अभियान चलाकर चेकअप कराया जाएगा और कैल्शियम/आयरन आदि दवाओं का वितरण कराया जाएगा। महोत्सव में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक आरए उस्मानी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


दो कार्यक्रमों की होगी घोषणा
थारू महोत्सव में डीएम किंजल सिंह दो कार्यक्रम ‘आपरेशन रोशनी’ और ‘बेटियां’ का ऐलान कर शुभारंभ करेंगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विशेषकर खीरी की परिस्थितियों और आवश्यकता को देखते हुए तैयार किए गए हैैं। बेटियां कार्यक्रम से समाज की विचारधारा में बदलाव आएगा। जबकि आपरेशन रोशनी के तहत जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं है, वहां सौर ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed