{"_id":"62ae2e3777fcfe136473042b","slug":"ten-corona-positives-found-in-lakhimpur-lakhimpur-news-bly4887246162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में मिले दस कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर में मिले दस कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज बाला ने शनिवार को कोविड कंट्रोल रूम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर,आवास सहित 200 बेड के मातृ एवं शिशु अस्पताल सहित महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सहित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
लखनऊ से आई जेडी ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर एवं आवास का निरीक्षण किया। आवास परिसर की रंगाई पुताई होता देखकर अन्य व्यवस्थाएं भी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला अस्पताल जाकर ओपीडी सहित लेबर रूम, ऑपरेशन रूम, औषधि भंडारण कक्ष देखा। एनआईसीयू का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों का हालचाल जाना।
कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर शनिवार को पॉजिटिव आए 10 मरीजों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के बाबत जानकारी ली। उन्होंने एंटीजन और आरटी पीसीआर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके। इस दौरान सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ. मदन लाल, सीएमएस एमसीएच डॉ. एसी श्रीवास्तव उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरानो की संभावित चौथी लहर को लेकर हुआ मॉकड्रिल- 200 शैय्या चिकित्सालय ओयल में पहुंची संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज बाला और सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर की उपस्थिति में कोरोना की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत मॉकड्रिल की गई। इस दौरान एंबुलेंस द्वारा मरीज को अस्पताल तक लाने और भर्ती कराने से लेकर उसे ऑक्सीजन व अन्य दवाएं दिए जाने का रिहर्सल किया गया।