फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tehsil Day , highlighted problems in DM

तहसील दिवस में डीएम को गिनाईं समस्याएं

Tue, 15 Sep 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day , highlighted problems in DM
जिले में तहसीलों पर आयोजित तहसील दिवसों में फरियादियों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान आई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

मितौली। मितौली में डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। यहां शिक्षामित्रों, अधिवक्ताओं और धरने पर बैठे लेखपालों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ ने वेतन संबंधी मांग को लेकर ज्ञापन दिया। वहीं अधिवक्ता संघ ने मितौली में रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित करने के लिए ज्ञापन दिया जिस पर डीएम ने कहा कि शासन को मितौली तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री ऑफिस संचालित कराने के लिए पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि तहसील दिवस में दिए गए सरल प्रार्थनापत्रों को ही कम्प्यूटर में अपलोड किया जा रहा है, लेकिन ट्रिपिकल समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र अपलोड नहीं किया जाता है। इस पर डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किया। तहसील दिवस में मतदाता सूची में नाम कटने और जोड़ने के संबंध में काफी शिकायतें आईं। ग्राम पंचायत सिरसा के ग्रामीणों ने राशन वितरण न करने पर कोटेदार की शिकायत की। कस्ता निवासी अतुल ने कोटेदारों के प्रयोग किए जा रहे बांट जाच कराने की मांग उठाई। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की अंशकालिक शिक्षिकाओं ने प्राथमिक विद्यालयों की तरह साप्ताहिक अवकाश के संबंध प्रार्थना-पत्र दिया। इस दौरान सीडीओ नितीश कुमार, एसपी आरविंद सेन, एसडीएम रामप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार, सीओ मिथिलेश दीक्षित समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में महज एक शिकायत का निस्तारण हो सका इसमें पुलिस की दस, राजस्व की नौ, नगर पालिका की एक, विकास विभाग की पांच, आपूर्ति दो समेत कुल 27 समस्याएं आईं। इसमें से राजस्व विभाग की महज एक समस्या का ही निस्तारण मौके पर हो सका। इसमें एएसपी अष्टभुजा प्रसाद, सीओ रामासरे सिंह, एसओ केपी सिंह समेत तमाम प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापन
तहसील दिवस में शिक्षामित्रों ने डीएम किंजल सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। तहसील दिवस में जुलूस बनाकर आ रहे शिक्षामित्रों को बीएसए ओपी राय ने गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद उनके प्रतिनिधि मंडल को ही अंदर जाने दिया गया। शिक्षामित्रों के ज्ञापन पर डीएम ने उनकी बात शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और बीएसए को भी उनकी बात सुनने का निर्देश दिया।

पुलिस की शिकायतें सबसे ज्यादा
लखीमपुर तहसील में कुल 81 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा 39 शिकायतें पुलिस, राजस्व की 17, विकास की सात, शिक्षा की पांच और अन्य 13 शिकायतें आईं। इसी तरह मितौली में कुल 74 शिकायतें आईं इनमें विकास विभाग की 16, राजस्व की 27, पुलिस की 21, बिजली और शिक्षा विभाग की तीन-तीन जबकि समाज कल्याण से संबंधित दो प्रार्थना पत्र आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed