फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies after bike collides with divider, youth injured

Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर से बाइक टकराने पर किशोर की मौत, युवक घायल

Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after bike collides with divider, youth injured
पलिया सीएचसी में मृतक के शव को देखते लोग।
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई। किशोर मामा की शादी की दावत के लिए कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के खैरीगढ़ के मूल निवासी और वर्तमान में मोहल्ला पठान द्वितीय में किराये पर रह रहे फारूख खां का 15 वर्षीय बेटा अदनान मोहल्ले में ही अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां मैलानी के गांव अंगदपुर निवासी असलम का 19 वर्षीय बेटा अरबाज भी था। दोनों कुछ सामान लेने के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

संपूर्णानगर रोड पर पलिया मांटेसरी स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे अदनान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अरबाज गंभीर घायल हो गया। हालांकि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां अदनान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरबाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खुशियां गम में बदलीं
मृतक अदनान के मामा की दो दिन पूर्व ही शादी हुई थी। मंगलवार को घर में वलीमा की दावत थी। इससे मेहमानों की भीड़ भी घर पर लगी थी। इस दौरान अदनान की मौत खबर आई तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों ओर चीखपुकार मच गया। सभी लोग सीएचसी की ओर भागते नजर आए। इसके चलते सीएचसी में भारी भीड़ लगी रही।

पलिया सीएचसी में मृतक के शव को देखते लोग।

पलिया सीएचसी में मृतक के शव को देखते लोग।

पलिया सीएचसी में मृतक के शव को देखते लोग।

पलिया सीएचसी में मृतक के शव को देखते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed