{"_id":"672a658835fb671bc7004c6d","slug":"teenage-girls-body-found-on-bed-with-marks-of-abrasion-on-neck-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132631-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चारपाई पर मिला किशोरी का शव, गले पर रगड़ के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चारपाई पर मिला किशोरी का शव, गले पर रगड़ के निशान
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में मंगलवार को एक किशोरी का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने एक युवक पर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव जगदीशपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी महबुल्ले ने बताया कि वह पति के साथ बाहर पत्थर तोड़ने का काम करती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी मुन्नी देवी भाइयों पिंकू और राकेश के साथ घर पर थी। सुबह पिंकू लखीमपुर काम पर चला गया था और राकेश स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर में जब राकेश स्कूल से घर वापस आया तो मुन्नी चारपाई पर पड़ी थी।
राकेश ने पड़ोसियों के मोबाइल से माता-पिता को सूचना दी। सूचना पाकर वह पति के साथ घर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर डायल-112 पुलिस किशोरी को लेकर सीएचसी फरधान पहुंची, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुदामा देवी ने बताया कि जब राकेश घर आया था, तब उसने एक युवक को घर से निकलते देखा था। वह बाइक पर बैठकर यहां से चला गया था। मृतका के गले में रगड़ के निशान हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजन ने किसी को नामजद कर तहरीर नहीं दी है। वह केवल मौखिक आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हीरालाल धर्मशाला के पास बुजुर्ग का शव बरामद
लखीमपुर खीरी। कोतवाली क्षेत्र में हीरालाल धर्मशाला के पास मंगलवार सुबह 10 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। सदर कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने धर्मशाला के समीप बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। वृद्ध की उम्र करीब 60 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद