फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teen shikshikaon ki vetan vradhi roki

तीन शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि रोकी

Sat, 21 Feb 2015 05:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Feb 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
teen shikshikaon ki vetan vradhi roki
अंशकालिक अनुदेशक की शिकायत की जांच में विद्यालय में छुआछूत की दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर बीएसए ने तीन शिक्षिकाओं की दो स्थायी वेतन वृद्धि रोक दी हैं।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र लखीमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की अंशकालिक अनुदेशक सुमेधा सुमन की शिकायत के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी ईसानगर रमेश पंकज, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू जायसवाल और एबीआरसी हरेराम की टीम बनाकर प्रकरण की जांच कराई। टीम ने जांच आख्या में बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका प्रधानाध्यापक लीलावती, सहायक अध्यापिका सोमवती वाजपेयी, सहायक अध्यापिका उर्मिला विद्यालय में छुआछूत का दुर्व्यवहार करती हैं। जो विद्यालय एवं छात्रहित में नहीं है। जो विभाग की छवि धूमिल करने वाला है। जांच टीम ने आख्या रिपोर्ट में बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षिकाएं विभाग की निरंतर अवहेलना करती हैं जो कर्मचारी सेवा नियमावली के विरुद्ध है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए डॉ.ओपी राय ने प्रधानाध्यापक लीलावती, सहायक अध्यापिका सोमवती वाजपेयी और सहायक अध्यापिका उर्मिला की दो स्थायी वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed