{"_id":"644f99ff3f0673ca3908bdd6","slug":"teachers-changed-the-primary-school-bhanpur-ii-in-lakhimpur-kheri-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri: शिक्षकों ने बदल दी प्राथमिक स्कूल की सूरत, रीडिंग कॉर्नर बढ़ा रहे इसकी शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri: शिक्षकों ने बदल दी प्राथमिक स्कूल की सूरत, रीडिंग कॉर्नर बढ़ा रहे इसकी शोभा
Mon, 01 May 2023 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 04:23 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय भानपुर द्वितीय में बेहतर माहौल देने के लिए चार रीडिंग कॉर्नर बनाए गए हैं। इनमें तीन बच्चों के लिए और एक शिक्षकों के लिए है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय भानपुर द्वितीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर द्वितीय के शिक्षकों ने स्कूल की सूरत बदल दी है। शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में पठन-पाठन करवा रहे हैं, जिससे बच्चे किताबों को बोझ न समझकर मित्र समझें। शिक्षकों की मेहनत से ही विद्यालय बेस्ट स्कूल ऑफ द वीक बना है।
विज्ञापन
इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुलदीप का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की। ताकि बच्चे निजी स्कूलों से बराबरी सके, क्योंकि स्कूल में गरीब तबके के बच्चे पढ़ने आते हैं। विद्यालय को सजाने-संवारने के लिए प्रधानाध्यापक कुलदीप ने स्वयं कलर और ब्रश उठाकर विद्यालय को संवारा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय की रंगत बदलने से छात्रों के आने की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
रीडिंग कॉर्नर बढ़ा रहे स्कूल की शोभा
बेहतर माहौल देने के लिए प्रधानाध्यापक ने रीडिंग कॉर्नर बनाया है। विद्यालय में चार रीडिंग कॉर्नर बने हैं। इनमें तीन बच्चों के लिए और एक शिक्षकों के लिए। तीनों कॉर्नर पर बच्चों को किताबें पढ़वाई जाती हैं। वहीं शिक्षक कॉर्नर पर अध्यापक अपनी शिक्षण योजना तैयार करते हैं।
विज्ञापन