फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teacher nahi mill rahe

उच्चीकृत माध्यमिक स्कूलों को नहीं मिल पाए शिक्षक

Wed, 10 Dec 2014 10:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
teacher nahi mill rahe
माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में 32 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया। इन विद्यालयों को अभी तक आयोग से शिक्षक ही नहीं मिले। हालात यह है कि सिर्फ एक ही विद्यालय में प्रधानाचार्य की नियुक्ति है। अधिकांश विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में वर्ष 2009-10 में दस, वर्ष 2011-12 में दस तथा वर्ष 2011-12 में 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाचार्य, सात सहायक, एक लिपिक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद सृजित किए गए। विद्यालय उच्चीकृत होने के साथ ही इन विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेजों के एक-एक प्रवक्ताओं को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में तैनात कर दिया  गया लेकिन लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई। इस बीच आयोग से 25 शिक्षक जिले में भेजे गए इससे कुछ विद्यालयों में एक या दो सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई। अभी तक तेरह विद्यालय ऐसे हैं जो केवल एक सहायक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। इसके अलावा अभी तक सभी विद्यालयों में लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

नियुक्तियां जल्दी होंगी
डीआईओएस अशोक कुमार ने बताया कि सभी उच्चीकृत विद्यालयों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। शिक्षकों की कमी से दिक्कत होती है। किसी तरह पीटीए के माध्यम से व्यवस्था चलाई जा रही है। इस संबंध में कई बार निदेशालय को बताया गया है। इधर फिर रिक्तियां निकाली गई हैं। उम्मीद है नई भर्तियां होने पर शिक्षक मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed