फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher eligibility test will be held on 23rd, preparation will start

23 को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, तैयारी शुरू

Tue, 18 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held on 23rd, preparation will start
लखीमपुर खीरी। शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख 23 जनवरी निर्धारित कर दी है। परीक्षा की पूर्व निर्धारित 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को हुई थी, लेकिन पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पेपर आउट होने के कारण शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को जिले के 24 केंद्रों पर हुई थी। पहली पाली में ही पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित हो गई थी। शासन ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में फिर से निर्णय लेने का निर्देश दिया था। पहली पाली में 12698 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और दूसरी पाली में 8035 को शामिल होना था। मगर, पेपर लीक हो जाने के कारण परीक्षा निरस्त हो गई थी। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा पूर्व की भांति निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहली पाली का पेपर सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली का पेपर दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed