फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tarsem's daughter was married with simplicity

सादगी के साथ हुई तरसेम की बिटिया की शादी

Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो बांकेगंज।
ब्यूरो बांकेगंज। Updated Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tarsem's daughter was married with simplicity
विधायक रोमी ने निभाया वादा - फोटो : अमर उजाला
विधायक रोमी ने निभाया वादा, शादी का पूरा खर्च उठाया
विज्ञापन

 बाघ के हमले में मारे गए गांव सोहनरा भूड़ निवासी तरसेम सिंह की बेटी की शादी रविवार को बेहद सादगी के साथ हुई। न बारात न बैंडबाजा, दोनो पक्षों के परिवारीजन, चंद रिश्तेदार और करीबी लोग ही इस विवाह के साक्षी बने। विधायक रोमी ने तरसेम की बेटी  के हाथ पीले करने का वादा पूरा करते हुए शादी का पूरा खर्च उठाने के साथ ही पिता का फर्ज निभाया। शादी के बाद उन्होंने बिटिया जगप्रीत को ससुराल विदा किया।

 बता दें कि गुरुवार रात बाघ के हमले में मारे गए ग्राम सोहनराभूड़ निवासी तरसेम सिंह उर्फ पप्पू की बिटिया जगप्रीत कौर की रविवार शादी थी। तरसेम की माली हालत बेहद खराब थी, वह खेती-किसानी करके जैसे-तैसे परिवार में दो जून की रोटी का इंतजाम करता था। तरसेम की मौत के बाद परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाने लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक रोमी को जब इस बात की जानकारी हुई  तो उन्होंने तरसेम की पत्नी से बिटिया की शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा करते हुए वहां मौजूद वर पक्ष से बात कर रविवार को बारात लाने को कहा। रविवार दोपहर बांकेगंज गुरुद्वारे में बारात आई। बारात का रोमी ने खुद स्वागत किया। पिता का फर्ज निभाते हुए सादगी से विवाह कराकर तरसेम की बिटिया के हाथ पीले कराने का एक दिन पहले ही किया गया वादा निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed