{"_id":"7e9291f1d66622cf8654a59389c8b64e","slug":"tahrir-on-the-action-bjp-rallied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर पर कार्रवाई नहीं, भाजपाई लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरीर पर कार्रवाई नहीं, भाजपाई लामबंद
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के चित्रा हास्पिटल के डॉक्टर और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के तत्काल बाद डॉक्टर की तहरीर पर जिलाध्यक्ष समेत सात-आठ लोगों पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज होने के पांचवें दिन भी भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कार्रवाई न होने पर गुरुवार को भाजपाई लामबंद हो गए। सांसद अजय मिश्र के साथ जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता हास्पिटल की जांच और डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर कराने की मांग को लेकर एडीएम और एसपी दफ्तर पहुंचे। बाद में एडीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर पलिया और निघासन में भी भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत जिले के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां तय हुआ कि 21 पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देगा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम दफ्तर के सामने एडीएम को और एसपी दफ्तर के सामने एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा अपने पुत्र सुमित मिश्रा का इलाज कराने चित्रा हास्पिटल गए थे। वहां उसे अप्रशिक्षित चिकित्सक के उपचार से शारीरिक क्षति हुई है। इसके अलावा वहां के स्टाफ ने जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता की है। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। विनोद मिश्रा के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ता जब कोतवाली में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी बात न सुनकर पुलिस ने विनोद मिश्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया, उसे वापस लिया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चित्रा नर्सिंग होम में बहुत अनियमितताएं हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए तथा जांच पूरी होने तक नर्सिंग होम को सील किया जाए। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि अति शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सांसद अजय मिश्र टेनी, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शरद वाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, वकील ओमप्रकाश वर्मा, मोती लाल पैलवी, संदीप मेहरोत्रा, दिनेश मिश्रा, सुशील त्रिवेदी, सुधा शर्मा, जिला मंत्री संजय मिश्रा और सुनील सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।
पलियाकलां। भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देते समय भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, वरूण मिश्रा, रवि शुक्ला, गौरव बंसल, विकास गुप्ता, आनंद शाह, कुलदीप कश्यप, राजकुमार श्रीवास्तव,अटल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निघासन। यहां के भाजपाइयों ने भी एसडीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विनोद लोधी की अगुवाई में दयाशंकर मौर्य, रिच्छपाल, संजय कश्यप, संजय गुप्ता, इंद्रेश कुमार, सोनलाल, कमलेश वर्मा, कमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।