Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Synthetic colors can harm the skin and eyes on holi

Holi 2026: सिंथेटिक रंग त्वचा और आंखों को पहुंचा सकते हैं नुकसान, चिकित्सक बोले- हर्बल रंगों का करें इस्तेमाल

Sun, 01 Mar 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 05:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में होली का उल्लास छाने लगा है। इस त्योहार पर लोग जमकर अबीर-गुलाल व रंगों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि बाजार में कई ऐसे सिंथेटिक रंग आ रहे हैं, जो त्वचा व आंखों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे रंगों का प्रयोग न करें। 

विज्ञापन
Synthetic colors can harm the skin and eyes on holi
Holi 2026 - फोटो : Adobe

विस्तार

चार मार्च बुधवार को लोग होली के रंगों में सराबोर होंगे। लोग इस दिन को खास बनाने के लिए एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाते हैं। पहले फूलों व हर्बल रंगों से खेली जाने वाली होली में अब धड़ल्ले से रसायनयुक्त व सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजार में सिंथेंटिक रंगों की भरमार है। यह रंग सेहत के लिए काफी खतरनाक होते हैं।

विज्ञापन


इन रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम आयोडाइड, कॉपर, सल्फेट, सीसा और एल्युमीनियम ब्रोमाइड जैसे रसायन मौजूद होते हैं। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। कई बार सिंथेंटिक रंग से आंखों व त्वचा को नुकसान होता है। सांस रोगियों के लिए भी इन रंगों से काफी दिक्कत हो जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि सिंथेटिक रंगों की जगह हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


रंग खेलते समय इन बातों का रखें ध्यान
- रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल का तेल लगाएं।
- शरीर को ढकने के लिए पूरे कपडे़ पहनें।
- त्योहार पर घर की बनी चीजें खाएं।
- शरीर को अधिक देर तक भीगा न रखें।
- बीच-बीच में पानी पीते रहें।
- सांस रोगी व गर्भवती महिलाओं को रंगों से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि मुंह में रंग जाने से विकासशील भ्रूण के लिए खतरा हो सकता है।

Trending Videos

जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि होली पर केमिकल वाले रंगों से दूर रहना चाहिए। आंखों को बचाने के लिए चश्मा लगाकर रंग खेलें। अगर आंख में रंग पड़ जाए तो उसे साफ पानी से धुलें। आंखों को रगड़े नहीं, इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। समस्या होने पर कुशल चिकित्सक को ही दिखाएं।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम ने बताया कि रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल तेल लगाएं। सिंथेटिक रंग से दूर रहें। रंग से अगर शरीर के किसी हिस्से पर जलन हो रही है, तो उसे साफ पानी से धोएं। जलन पड़ने पर ब्लास्टिंग टेबलेट भी खा सकते हैं। अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed