फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspected death of young man by strangulation

युवक की संदिग्ध हालात में मौत गला दबाकर हत्या की आशंका

Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Suspected death of young man by strangulation
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र के बिरियाटांडा में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह कमरे में अपने बनोई व एक अन्य व्यक्ति के साथ पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के गले पर निशान भी बने हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। पड़ोसी लोगों ने मृत युवक के कमरे से उसके बहनोई और एक अन्य व्यक्ति को भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा दिया है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बिरियाटांडा निवासी रामपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार पिता से अलग रहता था। शनिवार की देर शाम अनिल कुमार अपने बहनोई राकेश सिंह निवासी हरनाथ पुर कोतवाली पूरनपुर जिला पीलीभीत और हाकिम वारसी निवासी गुलरिया थाना भीरा के साथ शराब पीकर आए थे। तीनों गांव के किनारे बने अनिल के कमरे में लेट गए थे। पड़ोसियों का कहना है कि रात करीब 10 बजे कमरे की लाइट बंद हो गई और वहां से खटपट की आवाजें आईं। तभी पड़ोस के चार-पांच लोगों ने घर के अंदर जाककर खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में एक व्यक्ति लेटा हुआ था और दो लोग बैठे हुए थे। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन न खोलने पर दरवाजा तोड़ने की धमकी दी। इसके बाद कमरे में बैठे लोगों ने दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश की, मगर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और सूचना अनिल के पिता व पुलिस को दी।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे मौके पर पुलिस पहुंची और अनिल कुमार को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने राकेश सिंह और हाकिम वारसी को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अनिल कुछ दिनों से जमीन बेचकर वहां से चले जाने की बात कहता था। उसका बहनोई भी वहां आता रहता था और सब शराब पीते थे। बताया कि अनिल की शादी दो महीना पहले ही हुई थी। दबी जुबान से प्रेम प्रसंग का बात भी कही जा रही है। अभी तक किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में भीरा एसओ अजय राय ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed