फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sushasan Divas

सुशासन दिवस: चार लाख किसानों के खातों में भेजी 61 करोड़ की सम्मान निधि

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
sushasan Divas
बिजुआ ब्लॉक में लगी प्रदर्शनी में स्टाल से सामान लेतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के सभी 15 ब्लॉकों में जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान संवाद कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के करीब चार लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि के 61 करोड़ रुपये भेजे गए हैं, जो अब तक की सातवीं किस्त है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के परिसर में सुशासन दिवस मनाया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रविकाश गोयल, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता विनोद पटेल आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। राज्य बाल आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक निघासन परिसर में सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने विभिन्न विचारधाराओं के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए राष्ट्रीयता एवं देश के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने हमें यह सीख दी कि सत्य का प्रयोग किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने के बाद भी एलओसी को न पार करना इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। गांव और किसानों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उन्हीं की देन है। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के करीब चार लाख किसानों के खाते में 61 करोड़ की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बिजुआ में आईजी (पुलिस) लक्ष्मी सिंह, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने कार्यक्रम में भाग लिया। ब्लॉक लखीमपुर में राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ प्रीति वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अरिवंद सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई, जो किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। किसानों ने स्टालों पर जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ योगेश प्रताप सिंह ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इसके अलावा ब्लॉक मोहम्मदी और पसगवां में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मितौली में विधायक सौरभ सिंह सोनू, बेहजम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, कुंभी में ब्लॉक प्रमुख रितेश सिंह, नकहा में विधायक सदर योगेश वर्मा, फूलबेहड़ में विधायक मंजू त्यागी, ईसानगर में ब्लॉक प्रमुख प्रेम गौतम और ब्लाक संयोजक अनुराग मिश्रा, धौरहरा में भाजपा जिला मंत्री दुर्गेश नंदन पांडेय, रमियाबेहड़ में विधायक शशांक वर्मा और बांकेगंज में विधायक रोमी साहनी की उपस्थित में कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed