{"_id":"578fb5804f1c1bd927c4b4c1","slug":"surrounded-by-flood-victims-legislator-raged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों ने विधायक को घेरा, नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों ने विधायक को घेरा, नाराजगी जताई
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
परेश्ाानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विधायक पुत्र के साथ गए पंचायत अधिकारी से अभद्रता
- दर्द बयां करते रो पड़े बाढ़ पीड़ित
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ पहुंचे निघासन सपा विधायक कृष्ण गोपाल पटेल के पुत्र हिंमाशु पटेल को बाढ़ पीड़ितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाढ़ पीड़ितों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की। विधायक कृष्ण गोपाल पटेल पुलिस के साथ पहुंचे तो उनसे भी बाढ़ पीड़ितों ने नाराजगी जताई। विधायक ने सारा दोष बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग पर मड़ दिया।
बुधवार को विधायक पुत्र हिमांशू पटेल ग्राम पंचायत अधिकारी शिवप्रकाश दुबे के साथ रानीगंज पहुंचे। जिस पर लोगों ने उन्हें घेर लिया और ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जैसे-तैसे लोगों ने उन्हें बचाया। बाढ़ पीड़ितों ने विधायक के न आने तक उन्हें जाने न देने का एलान किया। सायं करीब पौने पांच बजे जब विधायक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो बाढ़ पीड़ित बिफर पड़े। बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। विधायक ने लापरवाही का सारा ठीकरा बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के सिर फोड़ दिया। उन्होेंने बंधा टूटने के लिए इन दोनों विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए आश्वस्त किया।
सांसद पुत्र भी पहुंचे, हाल जाना
भाजपा नेता आशीष मिश्रा मोनू रानीगंज पहुंचे और वहां पर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही पीड़ितों को आश्वस्त किया कि बरसात बाद बंधे को सांसद निधि से बनवा देंगे।