फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sun will enter Capricorn tonight, Khichdi festival tomorrow

आज रात मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, खिचड़ी पर्व कल

Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sun will enter Capricorn tonight, Khichdi festival tomorrow
लखीमपुर खीरी। ग्रहों के राजा सूर्य का शुक्रवार को राशि परिर्वतन हो रहा है। शुक्रवार रात 8:43 पर सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति यानी खिचड़ी पर्व 15 जनवरी शनिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ के चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ के संस्थापक प्रमोद दीक्षित ने बताया कि एक वर्ष में 12 संक्रांति होती है। लेकिन मकर संक्रांति का अलग ही महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन खिचड़ी का दान का विशेष महत्व है। वहीं इस दिन से शीत ऋतु का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस दिन गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान कर खिचड़ी दान और खिचड़ी खिलाना विशेष फलदायी होता है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात 8:43 पर सूर्य के मकर रशि में प्रवेश करने से इसका पुण्यकाल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु खिचड़ी का दान करने के साथ इसका सेवन विशेष रूप से करते हैं। इसे शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed