फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sukanya Prosperity Plan 3479 Open account

3479 सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुले

Thu, 16 Apr 2015 07:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Apr 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Prosperity Plan 3479 Open account
सुकन्या समृद्धि योजना जिले में काफी लोकप्रिय हो रही है। 15 अप्रैल तक जिले के डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के 3479 खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना के खाते में कन्या के नाम से पैसे जमा तो किए जा सकते हैं, लेकिन बालिका की उम्र 18 साल होने से पहले खाते से पैसा निकाला नहीं जा सकता। डाक विभाग इस योजना का तेजी से प्रचार प्रसार कर रहा है।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक अच्छा कदम है। इस खाते में प्रतिवर्ष अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। एक हजार रुपये से खाता खोलने के बाद हर साल एक हजार रुपये से नवीनीकरण कराना जरूरी है। खाता 14 साल के लिए खोला जाता है। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर जमा धन की 50 प्रतिशत राशि शादी या उच्च शिक्षा के लिए निकाली जा सकती है। 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर लड़की पूरी जमा धनराशि ब्याज सहित निकाल सकती है। जमा राशि पर 9.2 फीसदी ब्याज दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस बालिका के नाम खाता होगा वही बालिका खाते से धन निकाल सकेगी। धन आहरण का अधिकार अभिभावक को नहीं होगा। अभिभावक को इस खाते में जमा राशि पर आयकर में छूट मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना का ब्याज किसी भी अन्य जमा योजनाओं में सर्वाधिक ब्याज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed