फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suger mill

मौसम ने बिगाड़ा खेल, खांडसारी इकाइयां नहीं चलीं

Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
suger mill
लखीमपुर खीरी। अक्तूबर में हुई बेमौसम भारी बारिश के कारण इस वर्ष खांडसारी इकाइयां (क्रशर) अभी तक नहीं चल पाई हैं। इससे किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पैसे के अभाव में किसानों की दिवाली फीकी रही। इसके पीछे चीनी परता (मिठास यानी शुक्रोज की मात्रा कम होना) का कम होना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 28 खांडसारी इकाइयां स्थापित हैं। यह चीनी मिलों से पहले यानी अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े तक संचालित हो जाती थीं। जरूरतमंद गन्ना किसान इन क्रशर पर आवश्यकतानुसार गन्ना बेचकर दिवाली पर अपने परिवार का दैनिक खर्च चलाने की व्यवस्था कर लेते थे। इस वर्ष किसान ऐसा नहीं कर सकें, क्योंकि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में एक सप्ताह तक लगातार हुई भारी बारिश से धान के अलावा गन्ने के खेतों में भी पानी भरा हुआ है। इस कारण क्रशर मालिकों ने पेराई सत्र को तय समय से आगे टाल दिया है। खांडसारी इकाईयों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बेमौसम हुई बारिश के कारण गन्ने के खेतों में पानी भरा होने से गन्ने में मिठास अभी कम है, जिससे चीनी परता कम रहता है। इससे चीनी का उत्पादन कम होगा। लिहाजा खेतों की नमी सूखने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पेराई सत्र का आगाज होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रशर मालिकों ने शीरा पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में पिछले माह सितंबर में खांडसारी अधिकारी को ज्ञापन देकर पेराई सत्र प्रारंभ न करके हड़ताल करने की चेतावनी भी दी थी। अभी गतिरोध बना हुआ है। हालांकि हड़ताल को लेकर क्रशर मालिकों की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन खांडसारी अधिकारी बारिश के कारण गन्ने के खेतों में भरे पानी को संचालन में देरी की वजह बता रहे हैं। वहीं क्रशर संचालन में देरी की वजह से गुड़ व राब बनाने वाली कोल्हू इकाइयां औने-पौने दामों 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीद रहीं हैं, जिससे मजबूर किसानों को चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बेमौसम बारिश होने से गन्ने के खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है, जिससे गन्ने में शुक्रोज (मिठास) की मात्रा कम है। इससे अभी चीनी परता कम रहेगा। इस कारण क्रशर मालिकों ने अभी पेराई सत्र को आगे टाल दिया है। खेतों में पानी सूखने पर क्रशर का संचालन प्रारंभ होगा। नवंबर के पहले पखवाड़े तक पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है।’
- सीएम उपाध्याय, खांडसारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed