फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugar mill personnel met the demands of the seventh day

सातवें दिन मानी चीनी मिल कर्मियों की मांगें

Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill personnel met the demands of the seventh day
suger - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने तुड़वाया अनशन
विज्ञापन

सात दिनों से चल रहा चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति का धरना और अनशन खत्म हो गया है। ऐसा चीनी मिल प्रबंध तंत्र के कई मांगों को मान लेने के बाद हुआ है। शनिवार को अधिकारियों ने मिल कर्मियों का अनशन तुड़वा दिया।

बीएचएल चीनी मिल कर्मियों के कई संघ चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले धरने और अनशन पर बैठे थे। उनकी कई मांगें थीं और अनशन लगातार चल रहा था। सातवें दिन समिति अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी के मुताबिक उनकी 17 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों और समिति पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई और इसके बाद सेमी स्किल्ड स्थाई पदों पर कार्य करने वालों को 37 कर्मियों को स्थाई करने, ग्रेट फिटमेंट इंजीनियरिंग में 3 कर्मियों को शुगर बैजबोर्ड में करने, ईटीपी के 3 कर्मियों को कंपनी से मिलने वाले पूरे धन को देने, गन्ना विकास के 3 कर्मियों को स्थाई करने पर सहमति बनी। दिवाली पर 11.67 बोनस और एक्सग्रेसिया भुगतान करने का वायदा किया गया। इसके बाद इकाई प्रमुख और जोनल हेड एचआर ने धरने पर बैठे राजेश कुमार तिवारी, नीरज कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, अरविंद वर्मा, राजमंगल का जूस पिलाकर अनशन और धरना समाप्त  करवाया। इस दौरान सलीम अंसारी, हीरालाल गिरी, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, अफरोज, मोहन शर्मा, दिनेश यादव, विरेंद्र सिंह, मतीन आदि तमाम यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed