फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

किसानों ने ऐरा चीनी मिल के खरीद गेट पर जड़ा ताला

Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
मिल गेट पर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान न होने पर नाराज किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बाद में ऐरा चीनी मिल के खरीद गेट पर ताला जड़ दिया और तौल बंद करवा दी। देर शाम तक किसान मिल गेट पर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

एक तरफ जहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन चल रहा है वहीं रविवार को धौरहरा क्षेत्र की इकलौती चीनी मिल पर विगत वर्षों से अरबों रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने मिल के खरीद गेट पर ताला लगाकर गन्ने की तौल बंद करवा दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है बीते सत्र 2019-20 की पेराई सत्र का गोविंद शुगर मिल ऐरा पर करीब डेढ़ अरब रुपये बाकी है। तय हुआ था कि सभी चीनी मिलें गन्ना खरीद के दो सप्ताह के बाद भुगतान करेंगी लेकिन ऐरा चीनी मिल ने ऐसा नहीं किया। किसानों का आरोप है कि सुबह जैसे ही किसानों ने मिल को गन्ना देने से मना किया तो प्रबंधन ने थाना पुलिस को बुलाकर किसानों पर सुलह करने का दबाव बनाया। इस मामले में इंस्पेक्टर ईसानगर हरिओम श्रीवास्तव ने किसानों की समस्याओं को लेकर मिल के केन मैनेजर बीके सिंह से बात की, जिसपर मिल के अधिकारी जनवरी के प्रथम सप्ताह तक डेढ़ अरब में से करीब चालीस लाख के ही भुगतान का आश्वासन देने लगे। चीनी मिल के जीएम केेन बीके सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया पर किसान नहीं माने और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धान के उचित दाम न मिलने और गन्ने का भुगतान न होने से किसान परेशान
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल परिक्षेत्र से जुड़े किसान धान और गन्ने की फसल के भुगतान को लेकर परेशान हैं। किसानो को पिछले पेराई सत्र का जहां बकाया नहीं मिला है वहीं नवीन सत्र के 15 दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इस वर्ष धान की बिक्री सरकारी रेट से कम होने के कारण किसानों को औने पौने दामो में आढ़तियों को अपनी फसल बेचनी पड़ी है। जबकि किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर पर किसानों का पेराई सत्र 2019-20 का 41 करोड़ रुपया बकाया है। मिल के प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह ने बकाया भुगतान करने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed