फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suffering, ammunition, no ambulance

एंबुलेंस न मिलने पर तीमारदारों का हंगामा, मारपीट

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने से गुस्साए तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ ने जब शांत कराने का प्रयास किया, तो तीमारदारों ने मौजूद स्टाफ के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए सीएचसी में तोड़फोड़ कर डाली। डॉ नितिन कुमार तथा ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार की रात धौरहरा निवासी युवक मनोज कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ इलाज कराने सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ नितिन कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीमारदारों ने घायल को जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस की मांग की, लेकिन उस समय वहां कोई एंबुलेंस नहीं थी। इस पर तीमारदारों और मौजूद सीएचसी स्टाफ में विवाद होने लगा। आरोप है कि गुस्साए तीमारदार अमितेश तिवारी निवासी नरदवलपुरवा, प्रमोद श्रीवास्तव निवासी धौरहरा खुर्द, आशीष कुमार निवासी फरधान सोसायटी ने फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, यशपाल, वार्ड ब्वाय आशू, उत्तम कुमार और चौकीदार दिनेश कुमार से गालीगलौज के साथ मारपीट की। डॉ नितिन के साथ भी अभद्रता की और सीएचसी में तोड़फोड़ की। बमुश्किल मामला शांत हुआ। उसके बाद वह घायल को लेकर चले गए। अमितेश आर्मी में फौजी है। उधर, सोमवार की सुबह सीएचसी स्टाफ ने कार्य बहिष्कार करते हुए सामूहिक रूप से आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक अमितेश तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, आशीष कुमार समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एंबूलेंस को लेकर तीमारदारों और सीएचसी स्टाफ के बीच विवाद हुआ था, जिसमें तीन लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानंद यादव, एसओ फरधान 

घायल मनोज को लाए थे। जांच में पता चला हड्डी टूटी है। यहां हड्डी विशेषज्ञ न होने के कारण मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया था। 108 एंबुलेंस खराब है, तो लखीमपुर से मंगवाई गई। देरी होने पर तीमारदारों ने स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 
अमित वाजपेयी, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed