{"_id":"5ea456c88ebc3e903f6c26a4","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4038177110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम विश्नुबेहड़ निवासी 16 वर्षीय शीतल ने कमरे में कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव विश्नुबेहड़ निवासी घनश्याम ने बताया कि पुत्री शीतल शुक्रवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने और दरवाजा बंद होने से घर वालों को चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर देखा तब शीतल कमरे में कुंडी के सहारे लटक रही थी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद