{"_id":"5ff89ba08ebc3e319536834d","slug":"sucide-in-khiri-lakhimpur-news-bly433030521","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
sucide in Khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर के मोहल्ला मरघट निवासी महिपाल यादव की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्होंने किसी बात को लेकर खुशबू को डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक किशोरी नीचे नहीं आई तो परिवार वालों ने छत पर जाकर देखा तो वहां खुशबू का शव लटकता मिला। परिवार वालों की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
--
मनोचिकित्सक ने कहा
मां बाप बच्चों का अत्यधिक लाड़ प्यार से पालन पोषण करते हैं। ऐसे में जब उन्हें डांट दिया जाता है तो वह अत्यधिक भावुक होकर गलत कदम उठा लेते हैं । इसलिए घरवालों को चाहिए की यदि उनसे कोई गलती हो भी जाए तो डांट फटकार कर नहीं प्यार से बैठाकर समझाएं। बच्चों में ऐसी प्रवृत्ति पैदा करने की कोशिश करें कि वह विरोधाभास वाले माहौल में भी अपने को संतुलित रख सकें ।
विज्ञापन
-डॉ अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल