फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suagada celebrating Diwali festival in primary school

प्राथमिक विद्यालय सुआगाडा में मना दिवाली उत्सव

Mon, 24 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Suagada celebrating Diwali festival in primary school
diwali - फोटो : amar ujala
- छात्रों को मिट्टी के दिए जलाने के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बचपन संवारों फाउंडेशन ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सुआगाडा में दिवाली उत्सव, दीपक मेला लगाया है, जिसका उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं सदर एसडीएम सैमुअल पॉल ने किया। मेले के माध्यम से छात्रों को दिवाली पर मिट्टी के दीये जलाने की प्रेरणा दी गई।

बचपन संवारों फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया दिवाली उत्सव दीपक मेले में स्कूली बच्चों ने मिट्टी के दिये और श्रीगणेश लक्ष्मी की मूर्ति की दुकानें लगाई। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल ने मेले की सराहना की और छात्रों को मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। बृजेश मिश्रा ने कहा कि आज बच्चों का बचपन संवारने की आवश्यकता है। वहीं, नंद कुमार मिश्रा ने छात्रों को दिवाली पर मिट्टी के दिए जलाने की प्रेरणा दी। वहीं, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा मिश्रा ने किया। इस दौरान अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने छात्रों से मिट्टी के दियों की खरीदारी की। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed