फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students should illuminate the name of the district and state by working hard

कठिन परिश्रम कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें छात्र

Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students should illuminate the name of the district and state by working hard
छात्र को सम्मानित करते डीएम।
मेधावियों के सम्मान समारोह में बोले डीएम और एसपी
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी। मिशन पहचान के तहत बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों को डीएम ने सम्मानित किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने मां सरस्वती का पूजन कर समारोह की शुरूआत की। डीएम ने इंटरमीडिएट के जिला टॉपर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विनीत राजपूत और हाईस्कूल के जिला टॉपर एवं कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला के छात्र फैज अहमद को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने छात्रों को कठिन परिश्रम कर निरंतर आगे बढ़कर जिले का नाम देश व प्रदेश में रोशन करने की नसीहत दी। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने छात्रों को शब्दकोष देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों की प्रतिभा पहचान उसे निखारने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को समय का सदुपयोग करने, जब तक समझ में न आए तब तक शिक्षकों से पूछते रहने के लिए प्रेरित किया। जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह, मिथिलेश अवस्थी, संभाग निरीक्षक कैलाश चंद्र वर्मा, प्रबंधक विमल अग्रवाल, घनश्याम दास तोलानी, प्रधानाचार्य (सीबीएसई) शेषधर द्विवेदी, शिप्रा बाजपेई, मुनेंद्र दत्त शुक्ल सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed