फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl student dies by school bus hits the bike in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: स्कूल बस की टक्कर से छात्रा की मौत, भाई की हालत गंभीर; बाइक से जा रहे थे दोनों

Thu, 28 Dec 2023 10:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 10:46 AM IST
सार

इंटर की छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर सुंदरवल चौराहे से स्कूल बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन
girl student dies by school bus hits the bike in lakhimpur kheri
नवदीप कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा कोहरा और वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अटकोहना सलारपुर गांव निवासी करतार सिंह पुत्र कुलविंदर (20) और उसकी छोटी बहन नवदीप कौर (18) बाइक से महेवागंज के ग्रीन फील्ड स्कूल आ रहे थे। नवदीप इंटर की छात्रा थी। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर सुंदरवल चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बस के नीचे आ गई थी छात्रा 
टक्कर लगते ही बाइक हाईवे पर गिरी और पीछे बैठी नवदीप कौर बस के नीचे आ गई। हादसे में नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई करतार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक नवदीप दो ही भाई-बहन थे। परिवार में माता-पिता और इकलौता बेटा ही बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि सुबह आठ बजे कोहरा बहुत ज्यादा था। परिजन मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन बाद में मान गए। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कूल बस की पहचान नहीं हो पाई है। हा

हादसों के बाद भी चेत नहीं रहे जिम्मेदार
फूलबेहड़ क्षेत्र के पलिया हाईवे पर महज पचास मीटर की दूरी पर तीन दिन में दो लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है। हाईवे पर हकीमपुरवा और सुंदरवल के बीच पेट्रोल पंप है। यहां कोई संकेतक नहीं लगा है। राहगीर अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ जाते हैं। सामने या पीछे से आते-जाते वाहन अक्सर भिड़ जाते है। 

कोहरे में इस स्थान पर हादसे की आशंका ज्यादा होती है। ग्रामीणों का कहना है कि भीरा मार्ग से अंदेशनगर, सिकटिहा से हकीमपुरवा तक कई गांवों के रास्ते जुड़ते हैं। दो दिन पहले भी हकीमपुरवा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है। फिर भी कोई संकेतक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed