फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   student died as bike hit by truck accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, आजमगढ़ के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Wed, 25 Sep 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छह छात्र तीन बाइकों से नैनीताल घूमने गए थे। वहां से लौटते समय एक छात्र की बाइक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। 

विज्ञापन
student died as bike hit by truck accident in Lakhimpur Kheri
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साथियों के साथ बाइक से नैनीताल घूमकर लौट रहे आजमगढ़ निवासी छात्र अश्वनी यादव की ट्रक से टकराकर मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। हादसा मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे लखीमपुर खीरी में कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर हुआ। मृतक के दोस्त का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस करीब 50 मिनट देरी से पहुंची। समय से एंबुलेंस आ जाती तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन


कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट का छात्र आजमगढ़ जिले के थाना बरदह के गांव सरावा निवासी अश्वनी यादव (30) पुत्र कमलेश अपने पांच साथियों प्रभात सिंह, राहुल वर्मा, तजन्य अवस्थी, आशीष गिरी व उद्देश्य ओझा के साथ नैनीताल घूमने गया था। सभी छात्र तीन बाइकों से गए थे।
विज्ञापन


Bareilly News: लुटेरों की गोली से घायल सराफ की मौत, आंवला में बाजार बंद; व्यापारियों ने किया मंत्री का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाइक 
यह लोग 19 सितंबर को कानपुर से निकले थे। नैनीताल घूमने के बाद सभी छात्र मंगलवार की रात वापस जा रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे कस्ता-भीखमपुर मार्ग के भीखमपुर चौराहे पर अश्वनी की बाइक लखीमपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में अश्वनी की मौत हो गई। 

बाइक चला रहा जौनपुर जिले का निवासी प्रभात सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभात को मितौली सीएचसी लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

समय से आती एंबुलेंस तो बच सकती थी अश्वनी की जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अश्वनी के दोस्त राहुल वर्मा ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने पहुंचने में 50 मिनट का समय लगा दिया। अगर समय से एंबुलेंस आती तो शायद अश्वनी की जान बच सकती थी। बताया कि आसपास के लोग भी खड़े रहे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। पुलिस को दी तहरीर में भी एंबुलेंस के देर से आने की बात कही है।

घर का इकलौता पुत्र था अश्वनी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अश्वनी यादव घर का इकलौता पुत्र था। उनके घूमने जाने की जानकारी घरवालों को नहीं थी। नैनीताल से मैप के सहारे सीतापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मितौली थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 24 किमी की दूरी तय करने में एंबुलेंस को कुछ समय तो लगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed