{"_id":"6a357f96a89b52ac1c0489d6","slug":"strangled-girlfriend-to-death-after-insisting-on-taking-her-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-177953-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर ले जाने की जिद पर की थी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर ले जाने की जिद पर की थी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या
Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिली विवाहिता की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और शैक्षिक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका घर ले जाने की जिद कर रही थी, इसी बीच उसे मौत के घाट उतार दिया था।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अदलीशपुर के पास घायल मिली विवाहिता नीलम (22) पुत्री शिवरतन निवासी ग्राम फूलपुर थाना ईसानगर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस सर्विलांस सेल की मदद से मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतका की गांव निवासी सुनील से लगातार बातचीत होती थी।
इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग था। सोमवार को दोनों हरदासपुर मंदिर गए थे।
विज्ञापन
वहां से लौटने के बाद अदलीशपुर के पास एक खेत में बने मचान पर काफी देर तक साथ रहे। इसी दौरान नीलम आरोपी पर उसे अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई।
गुस्से में आकर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान लेकर मौके से भाग गया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और शैक्षिक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।