{"_id":"b62c80263b1f39783cfb6c900a94c9d0","slug":"stop-importing-chinese-farmers-improve-the-condition-of-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चीनी का आयात बंद हो तो सुधरेगी किसानों की हालत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चीनी का आयात बंद हो तो सुधरेगी किसानों की हालत’
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 31 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत एक दिवसीय गन्ना किसान मेला यहां आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा है कि चीनी के आयात पर तुरंत रोक लगानी होगी, तभी देश के गन्ना किसानों की माली हालत सुधरेगी। उन्होंने मिल मालिकों से मांग करते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया जाए।
विलोबी मेमोरियल हाल में किसान मेले का उद्घाटन विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किया। मेले की अध्यक्षता सीडीओ नितीश कुमार ने की। मेले में विभिन्न चीनी मिलों एवं गन्ना विकास परिषदों, पशुपालन विभाग, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, सहकारी संघ, खाद्य प्रसंस्करण आदि ने अपने स्टाल लगाकर किसानों को तकनीकी जानकारियां दी। गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से आए वरिष्ठ वैैज्ञानिक प्रताप सिंह ने गन्ने की प्रजातीय संतुलन, उन्नतिशील प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक एसपी सिंह ने गन्ना कटाई उपरांत गन्ने में हृास रोकने के उपाय और चीनी परता बढ़ाने के संबंध में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुहैल ने सहफसली खेती की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी ने गन्ने के साथ मूंग एवं उरद की सहफसली खेती के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सीडीओ नितीश कुमार ने जैविक एवं कार्बनिक खादों की उपयोगिता पर बल देते हुए कृषि विविधीकरण अपनाने की सलाह दी है। मेले का संचालन मैगलगंज गन्ना विकास समिति के सचिव धनंजय सिंह ले किया। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने किसानों, अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों आदि आभार जताते हुए मेले का समापन कराया। इस मौैके पर सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता, सीवीओ एसपी सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
17 किसानों को किया सम्मानित
किसान मेले में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए 17 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मूडी निवासी प्रदीप सिंह, देवीपुरवा निवासी सुरेंद्र कटियार, रायपुर के मनीष सिंह, कालाडुंड के संजय पटेल, छाउछ के जितेंद्र, आधाचाट के अशोक वर्मा, कुसमौरी के गयाप्रसाद, जटपुरा के जगतार सिंह, मोहद्दीनपुर के कुलदीप, अजेहरा के संतराम, रतनपुर के रोहित यादव, महोली फार्म के भीम सिंह, सिंगाही के रामआसरे, बिहारीपुर के त्रिलोचन सिंह, दिस्तापुर के अशोक यादव, ढकियादेवी के नवनीत शुक्ला और सेहरूआ के शिवबालक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेले में स्टाल लगाने में प्रथम पुरस्कार ऐरा चीनी मिल और द्वितीय पुरस्कार गुलरिया चीनी मिल को दिया गया।