{"_id":"e7c84f75958fc78e9ab49116d54c49fa","slug":"staying-in-the-village-were-faced-with-the-problems-of-tribals-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में रहकर आदिवासियों की समस्याओं से रूबरू हुईं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में रहकर आदिवासियों की समस्याओं से रूबरू हुईं डीएम
पलियाकलां/चंदनचौकी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह सौनहा गांव में रहकर आदिवासी थारू जनजाति के लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं। उन्होंने अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को वजीफा दिलाने के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं के निराकरण को अधिकारियों के लिए निर्देशित किया।
आदिवासी थारू क्षेत्र के ग्राम सौनहा में डीएम किंजल सिंह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम शीत कालीन भ्रमण एवं रात्रि विश्राम के तहत बुधवार की शाम 6.30 बजे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहुंचीं। वहां ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने आए दिन लोकल फाल्ट की वजह से बिजली न आने की समस्या बताई। डीएम ने बिजली अधिकारियों से व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सौनहा गांव की मोहाना नदी में कट गई भूमि की पैमाइश कराने की मांग पर डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया।
इसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने और एकलव्य मॉडल विद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रवेश फार्मों की बिक्री प्रत्येक गांव के प्राइमरी स्कूल में करवाने की मांग की। डीएम ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से लिया और सभी के निराकरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नीतीश कुमार, एसपी अखिलेश चौरसिया, एसडीएम पलिया आलोक वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, सीएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शराब का सेवन न करने की दिलाई शपथ
डीएम ने इस दौरान सभी को शराब का सेवन न करने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि इससे क्या-क्या नुकसान हैं।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई बेहतर रखने के दिए निर्देश
डीएम ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए तो वहीं शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने तथा गांवों में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी दिशा निर्देश दिए।
मरुआ पश्चिम बा स्कूल का लिया जायजा
डीएम किंजल सिंह ने बुधवार को मरुआ पश्चिम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने अपने इस औचक निरीक्षण में विद्यालय में बालिकाओं के रहन सहन को देखा। इसके अलावा उन्होंने भवन आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संबंधितों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
थारू आबादी से दूर न बनाएं परीक्षा केंद्र
डीएम ने कहा कि अब थारू छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से बहुत दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को इस आशय के निर्देश दिए हैं कि यथासंभव थारू बाहुल्य क्षेत्र के लिए परीक्षा केंद्र थारू आबादी से दूर न बनाए जाएं।