{"_id":"54403bfbeff400d53a27c4d24fbebcb1","slug":"stay-nirogy-total-required-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोग्य रहने को योग आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोग्य रहने को योग आवश्यक
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्वाभिमान समिति के बैनर तले हुए शंख प्रच्छालन में लोगों को योगाभ्यास के जरिये स्वास्थ्य रहने के गुर बताये गये।
सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के योग प्रशिक्षक शिवराम वर्मा ने कहा कि योग क्रियाओं में शंख प्रच्छालन ऐसी क्रि या है जिससे मनुष्य का शरीर आंतरिक रूप से स्वच्छ और निर्मल हो जाता है इससे व्यक्ति की आयु तो बढ़ती ही है, वह निरोगी भी हो जाता है। शंख प्रच्छालन से आंतों की सफाई और धुलाई हो जाती है। बताया कि पेट के समस्त रोगों, कब्ज, मंदाग्नि, गैस, खट्टी डकारें, बवासीर आदि में शंख प्रच्छालन लाभकारी है। साथ ही नियमों का उचित पालन करने से खुलकर भूख भी लगती है।
कार्यक्रम में 55 साधकों को तीन योग प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन में नमक मिला पानी पिलाकर पांच विशेष योगासन कराये गये। मुख कुंजल के बाद मूंग दाल की खिचड़ी खिलाई गई। इस मौके पर समिति की नगर इकाई के कृष्ण गोपाल राजपूत, नरेंद्र वर्मा, महेंद्र पाठक, प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, शिवेंद्रदत्त दीक्षित, महेश पटवारी, हरिहर वाजपेयी, हरिनाम पांडे, हरद्वारीलाल राजपूत, सत्यप्रकाश बाजपेयी, पवन तोदी आदि मौजूद रहे।