फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   State of crèche children will take part in the competition

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे बालगृह के बच्चे

Fri, 13 Nov 2015 10:08 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
State of crèche children will take part in the competition
महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में मां काली सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह, खुला आश्रय गृह और विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी के 10 बच्चे बाल दिवस पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ जाते समय बच्चे काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

मालूम हो कि बाल गृह (बालक), खुला आश्रम गृह (बालक) और दत्तक ग्रहण इकाई में बच्चों को संरक्षण दिया जाता है। मां काली संस्थान शहर में कपूरथला के निकट बच्चों का पालन कर रही है। यहां बच्चे खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर हुनरमंद हो रहे हैं। लखीमपुर खीरी से शिशुओं के इन गृहों से 10 बच्चों का चयन कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ रवाना हुए। बच्चों को रवाना करते हुए संस्थान के नेशनल को-आर्डीनेटर संजय सिंह और महामंत्री अवधेश सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। यह बच्चे 14 नवंबर को यहां खो-खो, 100 मीटर दौड़, नीबू दौड़, म्यूजिकल चेयर में भाग लेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, भाषण और नृत्य में भाग लेंगे।
विज्ञापन

000
प्रतियोगिता में यह बच्चे लेंगे भाग
बालगृह के राजू, बिजेंद्र कुमार, मोहन, शिवशंकर, खुला आश्रय गृह के शिवांशु, हरिओम, पवन कुमार, आयुष मिश्रा और विशेष दत्तक गृहण एजेंसी के अंकुश लखनऊ में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनमें से अधिकांश बच्चे ऐसे हैं, जिनके परिवार तक का पता नहीं है। संस्थान के नेशनल को-आर्डीनेटर संजय सिंह का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि बच्चे जिले का नाम रोशन करके लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed