फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Standing crop cultivated farm

खेत में खड़ी फसल जोती

Sun, 21 Jun 2015 11:44 PM IST
ममरी।
ममरी। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमुनहां गांव की दलित महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने और खेत में खड़ी फसल जोतकर नष्ट करने की शिकायत हैदराबाद थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसओ को दी तहरीर में जमुनहां की महिला सोमवती पत्नी मोतीलाल ने कहा है कि उसके दो एकड़ खेत में गन्ना, मूंग की फसल खड़ी है। साथ ही पापुलर के पेड़ लगे हैं। जमीन का मुकदमा चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के कोर्ट में लंबित है। फसल को रुकवाने के लिए कोर्ट से स्टे भी ले लिया गया है। फिर भी गांव के शब्बीर, जहीरुद्दीन आदि ने उसकी सारी फसल को जबरन ट्रैक्टर से जुतवाकर नष्ट कर दिया है। उसने खेत पर जाकर जब ज्यादती का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इधर पुलिस का कहना है कि जमीन विवादित बतायी गई हे। फसल नष्ट किये जाने का मामला संज्ञान में आया है, जिसकी छानबीन कराई जा रही है। क्योंकि महिला के विपक्षी जमीन का बैनामा फर्जी बता रहे हैं। जबकि महिला वर्ष 1959 से जमीन पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed