फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB 59th anniversary parade today in Battalion in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: एसएसबी की 59वीं वर्षगांठ परेड आज, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 10 Mar 2023 03:18 AM IST
lakhimpur kheri Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 03:18 AM IST
सार

एसएसबी की तीसरी बटालियन में शुक्रवार सुबह छह बजे से वर्षगांठ परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड सुबह छह बजे से शुरु होकर आठ बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
SSB 59th anniversary parade today in Battalion in Lakhimpur Kheri
SSB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अपनी 59वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर लखीमपुर खीरी स्थित एसएसबी की तीसरी बटालियन में शुक्रवार सुबह छह बजे से वर्षगांठ परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड सुबह छह बजे से शुरु होकर आठ बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे, जबकि खीरी से सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी विशिष्ट अतिथि के तौर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


एसएसबी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह होने वाली परेड से पहले गुरुवार की देर शाम केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने एसएसबी जवानों के साथ होली मिलन समारोह के दौरान रात्रिभोज भी किया। शुक्रवार को सुबह छह बजे से वर्षगांठ परेड का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


एसएसबी की तरफ से बताया गया कि सुबह 6.13 पर मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे, 6.20 बजे परेड मैदान पर अतिथियों का आगमन व वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कार्यक्रम, 6.22 पर मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6.27 बजे टोलियों द्वारा मार्च पास्ट, 6.35 बजे परेड का समीक्षाक्रम कार्यक्रम, 6.36 बजे महानिदेशक, एसएसबी द्वारा स्वागत भाषण, 6.39 बजे अलंकरण समारोह, 7.04 बजे निर्माण कार्यों का ई-उद्घाटन और फिर 7.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन, 7.17 बजे प्रस्थान, और 7.22 पर परेड का विसर्जन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed