फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sradha aur utsaah sai manaia gaia krismas

श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2014 06:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 25 Dec 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
sradha aur utsaah sai manaia gaia krismas
जिले भर में क्रिसमस उत्साह पूर्वक मनाया गया। सिविल लाइंस और मेन रोड स्थित गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। ईसाई धर्मानुयाइयों ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पादरी ने सबके लिए दुआ मांगी। इस मौके पर सिविल लाइंस स्थित चर्च पर क्रिसमस मेला लगा। यहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को उपहार देकर क्रिसमस की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

चर्च पर प्रार्थना के लिए पहुंचे लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु इसामसीह से देश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बाइबल का पाठ किया गया। बच्चों में क्रिसमस को लेकर भारी उत्साह दिखा। सांता क्लाज बनकर आए लोगों ने बच्चों को जब उपहार बांटे तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसाई धर्मानुयाइयों के अलावा दूसरे समुदाय के लोगों ने भी केक काटकर क्रिसमस मनाया।
विज्ञापन

चर्च पर ईसाई समुदाय को क्रिसमस पर बधाई देने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए उपहारों का भी आदान-प्रदान किया। शाम को कई जगह क्रिसमस पार्टियों का भी आयोजन किया गया। क्रिसमस के मौके पर घरों मेें जश्न का माहौल दिखाई दिया। क्रिसमस पार्टियां देर रात तक चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर समग्र विकास सेवा समिति ने सांईं धाम मंदिर, सौजन्या तिराहा और गोटैय्याबाग में निर्धनों को कपड़े वितरित किए। इससे पहले कुष्ठ रोगियों को भी भोजन और वस्त्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, रिंकू शर्मा, रामसागर, एसबी सिंह और आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
पलियाकला। सेंटऐन कॉलेज कैंपस में बने चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में इसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की और दीन-दुखियों एवं असहायों की सेवा का व्रत लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल फादर अगस्टिन ने क्रिसमस के इस मौके पर ईसामसीह के जीवन पर आधारित कई दृष्टांत सुनाकर उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। लोगों ने केक का आनंद लिया और एक दूसरे को यीशु के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर सेंटाक्लाज बने कई बच्चों ने लोगों को उपहार बांटे। उधर बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने केक  काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।  
मैलानी। पास्टर रिचर्डसन ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ था। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज का उत्थान संभव है। क्रिसमस पर विनय लायल के यहां आयोजित प्रार्थना सभा में मेथोडिस्ट चर्च के मैलानी और गोला के पास्टर अजय रिचर्डसन ने यह बात कही। इससे पहले हेरल्ड लायल ने प्रार्थना सभा की और सबने मिलकर प्रभु यीशु के गीत और भजन गाए। अंत में सपाध्यक्ष नरेश यादव ने बच्चों को उपहार प्रदान किए। इस मौके पर वीके लायल, विनोद लायल, कमल लायल, नीता लायल, विनोद डेविड, संदीप लायल, ट्विंकल, अभिषेक लायल, प्रेम मसीह आदि मौजूद रहे।
निघासन। क्रिसमस डे के अवसर पर स्थानीय बतैस्दा चर्च में पादरी रमाकंात ने प्रभू ईसामसीह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान केक काटा गया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, अवधेश कश्यप, करन गुप्ता, अनुज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संपूर्णानगर। पीटीएल क्रिस्टल फेलोशिप के  तत्वावधान में क्राइस्ट एकेडमी में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। थामस ने प्रार्थना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में रामनगर, चंदनगर, हजारा, बाजारघाट, राघवपुरी, पड़ोसी देश नेपाल के आईबीआरडी, बलभद्रबस्ती, अर्नी बस्ती, टाउन गांव और त्रिभुवन बस्ती आदि के श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed