{"_id":"619aa767cd2f244378214822","slug":"sports-increases-courage-in-life-teni-lakhimpur-news-bly466821949","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से जीवन में बढ़ता है हौसला : टेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से जीवन में बढ़ता है हौसला : टेनी
विज्ञापन
दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में सांसद खेल स्पर्धा का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
पहले दिन हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखीमपुर और श्रीनगर की टीमें फाइनल के लिए चुनी गईं
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने रविवार को शुभारंभ किया।
पहले दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई, जिसमें लखीमपुर व श्रीनगर की टीमें फाइनल के लिए चुनी गईं। 800 मीटर दौड़ के फाइनल में पवन ने प्रथम, अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में आशू ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय एवं उदित नारायण भदौरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच मिलने के साथ ही उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। प्रतिस्पर्धाओं से जीवन में निखार आता है और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। खेल सीधे रूप से विकास से जुड़ा है। यह शारीरिक रूप से हमें मजबूत बनाता है तो मानसिक विकास में भी सहायक है। प्रतियोगिता का असल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर देकर निखारना है।
कबड्डी और खो-खो में प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया। वहीं सोमवार को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला होगा। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम संजय सिंह ने मिलकर अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन से विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने आई टीमों में जोश भरा। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, एडीएम संजय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, बीडीओ सदर पीयूष सिंह, पीटीआई सरदार प्रगट सिंह, सैनी सारिक उर्फ तारा, विवेक कुमार, राजन मौजूद रहे।