फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

पंडित दीनदयाल कॉलेज ने डॉन बास्को टीम को 89 रन से हराया

Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
sport
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को अंडर-15 जूनियर लीग प्रतियोगिता लालपुर स्टेडियम में हुई। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज की टीम 89 रन से विजेता रही।
विज्ञापन

स्टेडियम में रविवार का मैच पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज एवं डॉन बास्को ब्लू टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर डॉन बास्को के कप्तान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की टीम ने 30 ओवर में 188 रन का स्कोर खड़ा किया। डॉन बास्को टीम के गेंदबाज राजप्रताप ने चार और अनंत अवस्थी ने तीन विकेट लिए। 188 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी डॉन बास्को ब्लू टीम राजप्रताप के 32 रनों की बदौलत मात्र 99 रन ही बना सकी। पंडित दीनदयाल कॉलेज टीम के गेंदबाज विशाल वर्मा ने छह विकेट लेकर टीम को विजय श्री दिलाने में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह 89 रन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, रामजी, नीरज शुक्ला, संदीप लाल, नरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed