फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

सिकंदर चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी सनी स्पार्टन सीतापुर

Thu, 21 Nov 2019 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
sport
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। सिकंदर चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को स्मार्ट ब्वायज लखीमपुर एवं सनी स्पार्टन सीतापुर के बीच खेला गया। इसमें सनी स्पार्टन सीतापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट ब्वायज लखीमपुर टीम 10.4 ओवर में 107 रन पर ही सिमट गई। सनी स्पार्टन सीतापुर 55 रनों से विजेता बनी। शानदार बल्लेबाजी कर 37 गेंदों में 93 रन बनाने के साथ चार विकेट लेने वाले आमिर इकबाल मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायरिंग हाजी रानू एवं अजहर खान और स्कोरिंग मुदस्सिर ने की। मुख्य अतिथि हाजी इफ्तख़ार अली, सरफराज खान, एजाज अहमद ने चैंपियन बनी सनी स्पार्टन सीतापुर टीम के कप्तान आमिर इकबाल को विनर ट्रॉफी एवं 21 हजार और उपविजेता टीम स्मार्ट ब्वायज लखीमपुर के कप्तान आमिर को रनर ट्रॉफी एवं 11 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। तुषार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार और आमिर इकबाल को बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed