{"_id":"61bf7e8842afb85cd6383d68","slug":"speed-trial-between-sitapur-and-aishbagh-to-be-done-on-gm-24-lakhimpur-news-bly469733430","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम 24 को करेेंगे सीतापुर से ऐशबाग के बीच स्पीड ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम 24 को करेेंगे सीतापुर से ऐशबाग के बीच स्पीड ट्रायल
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम मैलानी में डेढ़ और फरधान में एक घंटा करेंगे निरीक्षण
मैलानी। एनई रेलवे के जीएम विनय त्रिपाठी 24 दिसंबर को मैलानी पहुंचकर मैलानी में डेढ़ घंटा और फरधान में एक घंटा निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह सीतापुर से ऐशबाग के बीच स्पीड ट्रायल भी करेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय त्रिपाठी शुक्रवार 24 दिसंबर को मैलानी-ऐशबाग खंड का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, मैलानी में सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक उनका निरीक्षण कार्यक्रम है, जिसमें वह रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, डीजल लॉबी, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, दुर्घटना सहायता गाड़ी, दुर्घटना सहायता मेडिकल यूनिट, हेल्थ यूनिट, आरपीएफ पोस्ट आदि का निरीक्षण करने के साथ ही प्रेस से भी मुखातिब होंगे। इसके बाद मैलानी-बांकेगंज के बीच ब्रिज नंबर 246, बांकेगंज-गोला के बीच एलसी गेट नंबर 166, साढ़े 11 बजे गोला गोकर्णनाथ स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, गुड्स शेड, गोला-फरधान के बीच एलएचएस 229, इंजीनियरिंग गैंग, फरधान में पौने एक बजे स्टेशन, यार्ड, फरधान-लखीमपुर के बीच कर्व नंबर 37 के निरीक्षण के बाद दो बजकर पचास मिनट पर लखीमपुर पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण कर हरगांव-सीतापुर के बीच ब्रिज नंबर 139 का निरीक्षण करने के बाद सीतापुर-ऐशबाग खंड का स्पीड ट्रायल करते हुए लखनऊ चले जाएंगे।