फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP rally at GIC ground today Akhilesh Yadav will address

जीआईसी मैदान में आज सपा की रैली को संबोधित करेंगे अखिलेश

Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP rally at GIC ground today  Akhilesh Yadav will address
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जीआईसी मैदान में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को धौरहरा क्षेत्र में सिसैसा चौराहा पर 11.15 बजे सपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्या, संजय चौहान व राजपाल कश्यप जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 बजे निघासन के महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज और 1.15 बजे जंगबहादुरगंज के जसमंडी चारागाह में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 फरवरी 2022 को दौरा करेंगे। निघासन व धौरहरा प्रत्याशियों के समर्थन में ढखेरवा चौराहा पर पूर्वाह्न 11.45 बजे, गोला प्रत्याशी के समर्थन में पब्लिक इंटर कालेज गोला में 12.30 बजे, मोहम्मदी के रामलीला मैदान में 1.30 बजे, मितौली स्थित नवीन तहसील प्रांगण में 2.30 बजे और लखीमपुर व श्रीनगर प्रत्याशी के समर्थन में शहर के जीआईसी मैदान पर 3.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed