फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP inspected the women's police station

एसपी ने महिला थाने का निरीक्षण कर एसओ को स्वयं फीडबैक लेने के दिए निर्देश

Tue, 15 Feb 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the women's police station
महिला थाने का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने थाना पसगवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न रजिस्टर का अवलोकन करके समस्त सूचनाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव औरनियमानुसार माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, महिला हेल्पडेस्क, महिला सेल, आवास का निरीक्षण किया। परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं वस्तुओं के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को शिकायकर्ताओं से वार्ता कर स्वयं फीडबैक लेने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed