{"_id":"6637f50ecf7767b027004c65","slug":"sp-government-has-added-bitterness-to-the-lives-of-sugarcane-farmers-modi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-119370-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी बोले: सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी में घोली कड़वाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी बोले: सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी में घोली कड़वाहट
Mon, 06 May 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:37 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धौरहरा लोकसभा सीट का हिस्सा हरगांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर इलाके को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी से मिठास खत्म कर दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : BJP@Youtube
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर के हरगांव की चुनावी जनसभा में लखीमपुर खीरी जिले के गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी में कड़वाहट घोल दी थी, लेकिन भाजपा ने सारी कमियां दूर कर दी हैं। प्रधानमंत्री ने जिले में कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धौरहरा लोकसभा सीट का हिस्सा हरगांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर इलाके को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सपा सरकार ने गन्ना किसानों की जिंदगी से मिठास खत्म कर दी। गन्ना ले लिया जाता था, लेकिन वर्षों तक भुगतान नहीं आता था।
भुगतान होता भी था तो हिस्सों में पैसे दिए जाते थे। ये सारी कमियां योगी सरकार ने दूर कर दी हैं। हमने सपा बसपा का सारा बकाया गन्ना किसानों को चुका दिया है। गन्ना किसानों को जितना पैसा सपा-बसपा ने अपने 10 साल में दिया था, उससे ज्यादा पैसा योगी सरकार पिछले सात साल में दे चुकी है। गन्ने का मूल्य भी बढ़कर 370 रुपये हो गया है। प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान का जिक्र भी किया। कहा कि यह इलाका केले की खेती का हब बने, इस पर भी हम तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर के लोग गर्व से कह सकते हैं...हम किसी से कम नहीं
नरेंद्र मोदी ने जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सीतापुर-लखीमपुर के लोग गर्व से कह सकते हैं कि हम किसी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि वह देश के विकास के साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाले विकास कार्यों को भी उतनी ही प्राथमिकता देते हैं। आज इस क्षेत्र के लोग विकास के एक से एक बड़े काम गिना सकते हैं। सीतापुर-लखनऊ, बरेली-दिल्ली हाइवे, पीलीभीत से बस्ती हाईवे, लखीमपुर-धौरहरा और निघासन मार्ग सहित रेलवे कनेक्टिविटी के काम भी हुए हैं।
बाढ़ की त्रासदी से बचाने का हो रहा काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि लखीमपुर जनपद को बाढ़ की त्रासदी से बचाने के लिए भी तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन जमकर हमला बोला।