फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP celebrats Karpuri Thakur Jayanti

कर्पूरी ठाकुर ने समरसता के लिए जीवनभर किया संघर्ष  

Wed, 24 Jan 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jan 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
SP celebrats Karpuri Thakur Jayanti
Karpuri thakur

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम ने खां ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपनी पूरी जिंदगी जनता के लिए संघर्षों, गरीबों, मजलूमों और हासिए पर पड़ी ताकतों के लिए अर्पित कर दी। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ ही देश में सामाजिक न्याय और समरसता स्थापित करने के लिए संघर्ष किया। गैर कांग्रेसवाद के खिलाफ समाजवाद की स्थापना में अपना जीवन लगा दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने देश में वंचित तबकों, दलित और पिछड़ों के आरक्षण के लिए पूरे जीवन भर संघर्ष किया। अपने संघर्ष को सड़क से संसद तक पहुंचाया। देश के सामंती अवशेषों को खत्म कर जमीनें गरीबों में बांटने की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने अपने समय में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, क्रांति कुमार सिंह, वेद प्रकाश पितरिया, राम शंकर राज, फैसल खां, मुन्ना यादव, मुस्ताक अली अंसारी, शब्बीर बाबा, जेडए उस्मानी, जफर अली, शाश्वत मिश्र, राजन तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर संजीव वर्मा, अजय पाल यादव, बजरंग सिंघल, आकाश लाला, प्रवीन यादव, अश्विनी कुमार, श्रीराम दलित, महेश चंद्र कनौजिया, अन्नू वर्मा, अमित वर्मा, टाइगर खां, रियाजुल्ला खां, शेखू मिर्जा, सर्वेश यादव, विमल राज, अभय प्रताप सिंह बंटी, अफजल खां, ओम कश्यप, रविशंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मथुरानगर के आदर्श दुर्गा बाल विद्या मंदिर में मनाए गए समारोह का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामशरण ठाकुर, ओमप्रकाश, सुरेश ठाकुर, डीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
ममरी। नाई समाज के सौजन्य से स्वामी दयाल की अध्यक्षता में मनाए गए समारोह में मुख्य अतिथि शिवभगवान रघुनायक ने कहा कि राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने नाई समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना समय की पुकार है। विशिष्ट अतिथि चंद्रनाथ ठाकुर ने समाज की एकता पर जोर दिया। संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, राजू श्रीवास्तव, महेंद्र, विनोद ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल, दिलीप श्रीवास्तव, जागेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

रजागंज। केसवापुर चौराहे पर पूर्व प्रधान बाबूराम ने कर्पूरी ठाकुर जंयती पर माल्यार्पण कर उनके बताऐ सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया, मिठाईयां बांट कर खुशी मनाई। इस मौके पर सोनेलाल, रामकुमार, संदीप ठाकुर, हरद्वारीलाल भारती, रामपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed