फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sought to close the casino in Nepal

नेपाल में कैसीनों को बंद करने की मांग

Fri, 13 Nov 2015 10:14 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sought to close the casino in Nepal
पलिया के युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने धनगढ़ी-कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ टीम के साथ काठमांडू में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात कर नेपाल में चल रहे कैसीनों को बंद कराने की मांग की है। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री ने जल्द ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया है। बता दें कि धनगढ़ी में चल रहे कैसीनों में नेपालियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है और इसमें सिर्फ भारतीय ही जा सकते हैं।  
विज्ञापन

गुप्ता ने कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष शंकर बोगटी, महासचिव रूपेश सांवर, कोषाध्यक्ष पुष्पराज कुंवर और अन्य पदाधिकारियों के साथ नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। पूर्व प्रधानमंत्री से उन्होंने कहा कि नेपाल में चल रहे कैसीनों में कई भारतीयों के घर बर्बाद हो गए हैं तथा पलिया की कई नामी हस्तियां भी कैसीनों में जाकर बर्बाद होकर शहर छोड़ने पर विवश हो गई हैं। अधिकांश लोग नेपाल के कैसीनों में आकर अपना धन बहा रहे हैं। पलिया के साथ ही कई जगहों के भारतीय लोग नेपाल के कैसीनों में आते हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed