{"_id":"6acbcc988140fdd54d08b8f8","slug":"somewhere-mantras-resonate-somewhere-it-is-accepted-a-relationship-related-to-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187281-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कहीं मंत्र गूंजे, कहीं कबूल है... से जुड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कहीं मंत्र गूंजे, कहीं कबूल है... से जुड़ा रिश्ता
Sun, 11 Oct 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
नवजोड़ों को उपहार देते हुए विधायक व डीएम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ/महेवागंज/फूलबेहड़। नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गोला और फूलबेहड़ विधानसभा क्षेत्रों में विवाह समारोह आयोजित किए गए।
दोनों स्थानों पर 254 जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। कहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए गए तो कहीं निकाह की रस्में अदा की गईं। विवाह समारोह में जयमाल के आकर्षक मंच और सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। आर्केस्ट्रा की धुनों ने आयोजन में उत्सवी रंग भरे।
बरातियों के लिए भोजन और नवरात्र का व्रत रखने वालों के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई। समारोह के बाद वर-वधू पक्ष को ड्राई फ्रूट और लड्डू से सजी डलियां, उपहार और घरेलू उपयोग की सामग्री देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
गोला के स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में 193 जोड़ों का विवाह होना था, लेकिन 22 जोड़े नहीं पहुंचे। यहां 190 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। विधायक अमन गिरि, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ योगानंद पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, विनोद स्वर्णकार, सुरजन लाल वर्मा, संदीप अवस्थी, आनंद सोनी, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, अवधेश मिश्रा और रविंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
फूलबेहड़ विधानसभा क्षेत्र के आसिता मैरिज लॉन में 85 जोड़ों का विवाह होना था, लेकिन दो जोड़े नहीं पहुंचे। यहां 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। विधायक मंजू त्यागी, सीडीओ योगानंद पाण्डेय और ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह आदि ने नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बीडीओ सुमित कुमार सिंह, एडीओ ग्राम विकास अनुराग पांडेय, जेई एमआई आनंद प्रताप सिंह, एडीओ समाज अजय यादव, एडीओ पंचायत ओमप्रकाश भार्गव और प्रीतम यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
64 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे
जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े के लिए एक लाख रुपये का बजट है। विवाह के बाद 64 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। पांच साड़ी, चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, वर के वस्त्र, कुकर, पंखा, आयरन प्रेस, डिनर सेट, गद्दा, तकिया, चादर, कंबल, ट्रॉली बैग और वैनिटी किट सहित घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई। अतिरिक्त उपहार में फोल्डिंग बेड, मिक्सर ग्राइंडर, स्टील बॉक्स और कैसरोल भी दिए गए।