{"_id":"705481b12e458512550bc5903b43bc19","slug":"soft-become-teej-queen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल बनी तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल बनी तीज क्वीन
पलियाकलां
Updated Wed, 19 Aug 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यथार्थ सेवा समिति और माहौर वैश्य महिला समिति के तत्वावधान में हुए हरियाली तीज महोत्सव प्रतियोगिता में कोमल गुप्ता ने तीज सुंदरी का ताज हासिल किया, जबकि नेहा उपविजेता रहीं।
हरशंकर लॉन में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर ने श्री गणेश प्रतिमा के सामने दीप जलाकर मंगलवार को की थी। इसके बाद एक मिनट गेम, नृत्य प्रतियोगिता, डांडिया नृत्य, म्यूजिकल चेयर, तीज सुंदरी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें मनोरंजन के लिए झूले आदि की भी व्यवस्था रही। तीज सुंदरी का ताज कोमल गुप्ता ने हासिल किया जबकि नेहा बरनवाल उपविजेता रहीं। तीज सुंदरी को अतिथि डॉ. नेहा सिंघई और एडमांटन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शहनाज खान ने पुरस्कृत किया। इस आयोजन के तहत थाल सजाओ और मेंहदी प्रतियोगिता 16 अगस्त को हो चुकी थी। मेंहदी प्रतियोगिता में पायल कश्यप प्रथम, नेहा गुप्ता द्वितीय और शना खातून तृतीय रहीं जबकि थाल सजाओ प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता प्रथम, ममता त्रिपाठी द्वितीय और पवनदीप कौर तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना पांडेय प्रथम, पूजा मिश्रा द्वितीय और शीतल गुप्ता तृतीय रहीं। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा महाजन, अमित महाजन, दीपिका गुप्ता ने किया और अध्यक्ष बीना गुप्ता ने सभी के प्रति अभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट, मीनाक्षी गुप्ता, कुमुद महेंद्रा, अलका गुप्ता, सुषमा शर्मा, अभिलाषा अग्रवाल, यथार्थ सेवा समिति की महामंत्री दीप शिखा गुप्ता, माहौर वैश्य महिला समिति की महामंत्री शशि गुप्ता, सुधा मिश्रा, पूनम गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, दीपा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, तनु गुप्ता, कर्मजीत कौर, छाया गुप्ता, सरिता जायसवाल, किरन गुप्ता, दया गुप्ता, गुरजीत कौर, जयंती बरनवाल, मरजीना बेगम, दिव्या सिंह, प्रियंका पांडे, उमा पांडे, श्रृति गोयल, जसप्रीत कौर, श्रद्धा आनंद, वंदना गुप्ता, रामकुमारी गुप्ता आदि तमाम समिति पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं।