फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So it will be easier to travel to Lucknow

तो आसान हो जाएगा लखनऊ का सफर

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
So it will be easier to travel to Lucknow
सड़क - फोटो : अमर उजाला
तो आसान हो जाएगा लखनऊ का सफर
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग जल्द बनेगी फोरलेन रोड
44.700 किमी पर 342.40 करोड़ रुपये आएगी लागत
डिवाइडर के दोनों ओर 8.75 मीटर चौड़ी होगी सड़क
पीडब्ल्यूडी लखीमपुर और सीतापुर मिलकर करेंगे काम
टेंडर प्रक्रिया पूरी, एग्रीमेंट की कार्रवाई जारी

जिले को सीतापुर से जोड़ने वाला लखीमपुर-सीतापुर मार्ग जल्द ही फोरलेन हो जाएगा, जिसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके फोरलेन हो जाने से जिलेवासियों के लिए लखनऊ का सफर आरामदायक होगा तो जिले के पर्यटन में इजाफा होगा। फोरलेन का कार्य एलआरपी चौराहे से सीतापुर के बिजवार स्थित नेशनल हाइवे तक किया जाएगा, जिस पर तीन अरब 42 करोड़ 40 लाख 31 हजार लागत आने का अनुमान है। बता दें कि एलआरपी चौराहे से सीतापुर के बिजवार तक फोरलेन सड़क की लंबाई 44.700 किमी है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के हिस्से में एलआरपी चौराहे से हरगांव तक 18.700 किमी लंबाई में निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिस पर करीब एक अरब 20 करोड़ लागत आएगी। इसके आगे हरगांव से सीतापुर के बिजवार तक सीतापुर पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य कराएगा। सीतापुर के हिस्से की 26 किमी लंबी सड़क के फोरलेन निर्माण पर दो अरब 22 करोड़ 40 लाख 31 हजार रुपये लागत का अनुमान है। फोरलेन के बीच में डिवाइडर रहेगा, जिसके दोनों ओर 8.75 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। आबादी क्षेत्र में 1.2 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा, जबकि गैर आबादी क्षेत्र में 2.5 मीटर चौड़ाई का डिवाइडर बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें हैदराबाद की कंपनी को निर्माण का ठेका मिला है। निर्माण खंड एक के सहायक अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि टेंडर होने के बाद कंपनी और विभाग के बीच एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने पर कंपनी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगी। -- दुधवा से खुटार तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा लखीमपुर खीरी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन ने दुधवा पार्क से खुटार मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। करीब 53 किमी लंबाई की सड़क के चौड़ीकरण पर चार अरब 63 करोड़ लागत आने का अनुमान है। इस रोड के चौड़ीकरण से दुधवा के अलावा पलिया, मैलानी औैर खुटार तक आवागमन सुगम हो जाएगा। सहायक अभियंता राजेश राव ने बताया कि शासन को प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। अब स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed